Download Bhakti Bharat APP
Hanuman Chalisa - Hanuman ChalisaRam Bhajan - Ram BhajanOm Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare AartiAchyutam Keshavam - Achyutam Keshavam

भारत के चार धाम (Char Dham In India)


भारत के चार धाम
आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा परिभाषित चार वैष्णव तीर्थ हैं। जहाँ हर हिंदू को अपने जीवन काल मे अवश्य जाना चाहिए, जो हिंदुओं को मोक्ष प्राप्त करने में मदद करेंगे। इसमें उत्तर दिशा मे बद्रीनाथ, पश्चिम की ओर द्वारका, पूर्व दिशा मे जगन्नाथ पुरी और दक्षिण मे रामेश्वरम धाम है।
हिंदू पुराणों में हरि यानी विष्णु और हर या शिव को शाश्वत मित्र कहा जाता है। ऐसा माना गया है कि जहाँ भगवान विष्णु का निवास करते हैं वहीं भगवान शिव भी पास में रहते हैं। ये चार धाम भी इसके अपवाद नहीं माने गये हैं। अतः केदारनाथ को बद्रीनाथ की जोड़ी, रंगनाथ स्वामी को रामेश्वरम की, सोमनाथ को द्वारका, लिंगराज को पुरी की जोड़ी के रूप में माना जाता है। हालांकि यहां एक बात भी है..

ध्यान देने वाला तथ्य यह है कि, भारत के चार धाम और उत्तराखंड राज्य के चार धाम अलग-अलग है। उत्तराखंड के चार धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के रूप में माना जाता है। जिन्हें छोटा चार धाम के नाम से भी जाना जाता है।
चार धाम कहाँ कहाँ स्थित है?

द्वारका धाम @द्वारका, गुजरात
मठ: शारदा मठ | महावाक्य: तत्त्वमसि | वेद: सामवेद | सन्यासी नाम: सरस्वती, तीर्थ, आश्रम | प्रथम मठाधीश: हस्तामलक (पृथ्वीधर) | दिशा: पश्चिम | सहायक शिव मंदिर: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग | कुंभ: उज्जैन

जगन्नाथ धाम, @पुरी, ओडिशा
मठ: गोवर्धन मठ | महावाक्य: प्रज्ञानं ब्रह्म | वेद: ऋग्वेद | सन्यासी नाम: आरण्य | प्रथम मठाधीश: पद्मपाद | दिशा: पूर्व | सहायक शिव मंदिर: लिंगराज मंदिर | कुंभ: प्रयागराज

रामेश्वरम धाम @रामेश्वरम, तमिलनाडु
मठ: वेदान्त ज्ञानमठ | महावाक्य: अहं ब्रह्मास्मि | वेद: यजुर्वेद | सन्यासी नाम: भारती, पुरी | प्रथम मठाधीश: आचार्य सुरेश्वरजी | दिशा: दक्षिण | सहायक शिव मंदिर: रंगनाथ स्वामी मंदिर | कुंभ: नाशिक

बद्रीनाथ धाम @उत्तराखण्ड
मठ: ज्योतिर्मठ | महावाक्य: अयमात्मा ब्रह्म | वेद: अथर्ववेद | सन्यासी नाम: गिरि,पर्वत, सागर | प्रथम मठाधीश: आचार्य तोटक | दिशा: उत्तर | सहायक शिव मंदिर: केदारनाथ ज्योतिर्लिंग | कुंभ: हरिद्वार

भगवान विष्णु के अलग अलग अवतार में, वह रामेश्वरम में स्नान करते हैं, बद्रीनाथ में ध्यान, पुरी में भोज तथा द्वारिका में शयन पसंद करते हैं।

बद्रीनाथ धाम @Badrinath Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम मंदिर चार धामों में से एक है और भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल है। यहां पर भगवान विष्णु के एक रूप बद्रीनारायण की पूजा होती है।


द्वारका धाम @Dwarka Gujarat

द्वारका धाम सात मोक्ष पुरी में से एक माना जाता है। इन चार तीर्थों मे से एक भारत की पश्चिम दिशा मे द्वारका का यह श्री द्वारकाधीश मंदिर (ગુજરાતી: શ્રી દ્વારકાધીશ મન્દિર) है।


जगन्नाथ धाम @Puri Odisha

भारत के पूर्व दिशा में स्थित जगन्नाथ धाम को चार वैष्णव धामों में से एक माना जाता है। भारत के चार धाम आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा परिभाषित चार वैष्णव तीर्थ हैं।


रामेश्वरम @Rameswaram Tamil Nadu

रामेश्वरम भारत के चार तीर्थ स्थानों में से एक, चार धाम, यह हर जगह से भगवान शिव के अनुयायियों को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार रामनाथस्वामी मंदिर में स्थापित ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए आते है।


मंदिरपता
बद्रीनाथ धामBadrinath Uttarakhand
द्वारका धामDwarka Gujarat
जगन्नाथ धामPuri Odisha
रामेश्वरमRameswaram Tamil Nadu
Achyutam Keshavam - Achyutam Keshavam

Char Dham In India in English

There are four Vaishnava pilgrims defined by Guru Shankaracharya and every Hindu must visit there once in life which will help them to attain peace for the soul.
यह भी जानें

Photo-stories Char Dham Photo-storiesSanatan Dham Photo-storiesHindu Dham Photo-storiesChar Dham Name Photo-stories

अन्य प्रसिद्ध भारत के चार धाम वीडियो

इस फोटो स्टोरीज को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

दिल्ली के शीर्ष 20 मंदिर

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), जिसमें नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद शामिल हैं, हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध धर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले मंदिरों और धार्मिक मंदिरों की समृद्ध विविधता का स्थान है।

दिल्ली के प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर

दिल्ली और आस-पास के शहर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर।

दिल्ली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर

हनुमान जी श्री राम के बहुत बड़े भक्त हैं और भगवान शिव के अवतार हैं। हनुमान जी के माता-पिता का नाम अंजना और केसरी है इसलिए उन्हें अंजनी-पुत्रा और केसरी-नंदन कहा जाता है।

दिल्ली के प्रसिद्ध शिव मंदिर

नई दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के प्रमुख भगवान शिव मंदिर:

सिरसागंज के प्रसिद्ध मंदिर

सिरसागंज तथा उसके आस-पास के प्रसिद्ध मंदिरों की सूची नीचे देखी जा सकती है।

द्वादश(12) शिव ज्योतिर्लिंग

शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंग, अलग-अलग स्थानों पर स्थापित शिव ज्योतिर्लिंग, जानिए भारत के 12 ज्योतिर्लिंग के बारे मे | Bharat Ke Barah Shiv Jyotirlinga

भारत मे बिरला के प्रसिद्ध मंदिर

बिड़ला मंदिर भारत के पुराने प्रमुख उद्योगपति बिड़ला परिवार द्वारा निर्मित हिंदू मंदिर हैं। बिड़ला मंदिरों की सूची निम्न प्रकार है...

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Durga Chalisa - Durga Chalisa
Ram Bhajan - Ram Bhajan
×
Search