गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे महाराष्ट्र में तैयारियां जोरों पर हैं। मुंबई के लाल बाग के राजा की झलक देखने के लिए हर कोई बेताब रहता है, लेकिन उनके अलावा एक ऐसे भी गणपति हैं जिनकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही है। आपको बता दें कि मुंबई में सारस्वत ब्राह्मण मंडल ने मुंबई के सबसे अमीर गणपति की स्थापना की है।
15 फीट ऊंची गणपति की मूर्ति को 66 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषणों और 295 किलोग्राम वजन वाले चांदी के आभूषणों से सजाया गया है।प्रतिदिन 50 हजार श्रद्धालु भोजन करेंगे
जीएसबी सेवा मंडल के महागणपति का भी 360.40 करोड़ रुपये का बीमा किया गया है. इसके अलावा सुरक्षा के लिए हाई डेंसिटी कैमरे लगाए गए हैं। जीएसबी गणेश मंडल मुंबई के किंग्स सर्कल क्षेत्र में स्थित है और यहां आम लोग और मशहूर हस्तियां आते हैं। जीएसबी सेवा मंडल के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव का यह 69वां वर्ष है। यहां हर दिन 50 हजार भक्त भोजन करेंगे और 2 लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए आएगी।
इस मंडल ने राम मंदिर द्वार निर्माण के लिए 48 ग्राम सोना और 167 किलो चांदी दान में दी है।अगर आपको यह हिंदी न्यूज़ पसंद है, तो कृपया
शेयर,
लाइक या
कॉमेंट जरूर करें!
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस हिंदी न्यूज़ को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें
![Add To Favorites Add To Favorites](https://www.bhaktibharat.com/theme/images/fav-icon.png)
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।
** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।