बाथ जगन्नाथ मंदिर यू.के. का पहला जगन्नाथ मंदिर है। यह मंदिर श्री जगन्नाथ मंदिर यू.के. समूह और बाथ हिंदू समुदाय द्वारा बाथ में रश हिल में पूर्व कल्वरहे स्कूल में स्थित है। हिंदू धर्म में, भगवान जगन्नाथ को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है, जो ब्रह्मांड के संरक्षक और रक्षक हैं।
जगन्नाथ मंदिर यूके बाथ का इतिहास
श्री जगन्नाथ मंदिर यू.के., संस्थापक सदस्य प्रताप प्रुस्ती है। मंदिर मई 2022 को दर्शन के लिए खोला गया था।
मंदिर के मुख्य देवता भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और प्रभु बलराम हैं। मंदिर में भगवान शिव और भगवान गणेश की भी पूजा की जाती है। मंदिर के अंदर लोग योग, नृत्य और कला का अभ्यास करने का स्थान भी उपलभ्द है।
जगन्नाथ मंदिर यूके बाथ का दर्शन समय
मंदिर पूरे सप्ताह खुला रहता है और दर्शन का समय सुबह 5:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक है। तथा सप्ताहांत पर दर्शन का समय प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक, सायं 4 बजे से सायं 5 बजे तक है।
जगन्नाथ मंदिर यूके बाथ के प्रमुख त्यौहार
जगन्नाथ मंदिर बाथ यू.के. में जून या जुलाई में जगन्नाथ रथ यात्रा या रथ उत्सव मनाया जाता है। बड़ी संख्या में भक्त भगवान जगन्नाथ और उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की मूर्ति को रंग-बिरंगे, सजे-धजे रथ पर खींचकर सड़कों पर ले जाते हैं। होली, शिवरात्रि, जन्माष्टमी, दुर्गा पूजा यहाँ के प्रमुख त्यौहार हैं।
जगन्नाथ मंदिर यूके बाथ कैसे पहुँचें
यह मंदिर रश हिल, बाथ BA2 2QH, यूनाइटेड किंगडम में स्थित है। इसलिए आस-पास के लोग यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैं।
11 AM - 5 PM
** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।