भाद्रपद माह हिन्दु कैलेण्डर में छठवाँ चन्द्र महीना है। जो भाद्र या भाद्रपद या भादो या भाद्रव के नाम से भी जाना जाता है।
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह अगस्त और सितंबर में आता है। भारत के राष्ट्रीय नागरिक कैलेंडर में, भद्रा वर्ष का छठा महीना है। वैदिक ज्योतिष में, भद्रा सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश के साथ शुरू होती है और आमतौर पर वर्ष का पाँचवाँ महीना होता है।
भाद्रपद माह का महत्व
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भाद्रपद महीने पूजा पाठ पर विशेष ध्यान देना चाहिए। धर्मशास्त्र और पंडित बताते हैं कि भादो के महीने में नदियों में स्नान कर गरीबों को दान करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा नियमित करनी चाहिए। उन्हें तुलसी जल चढ़ाना चाहिए। उनसे प्रार्थना करना चाहिए। इस महीने मांगी गई हर इच्छा की पूर्ति भगवान श्रीकृष्ण करते हैं।
भाद्रपद माह का उत्सव
भाद्रपद माह कई खास तीज-त्योहार, व्रत, दिवस, शुभ तिथियां रहती हैं।
खास त्योहार में हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी, जैन पयुर्षण पर्व और अनंत चतुर्दशी का त्योहार रहता है। इसी महीने में अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने रोहिणी नक्षत्र और वृष लग्न में जन्म लिया था। अत: इस माह का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इसी के साथ इस माह हरतालिका तीज, जैन पयुर्षण पर्व, अजा एकादशी, श्री गणेश चतुर्थी आदि भी रहेंगे।
2025 भाद्रपद माह
भाद्रपद मास 10 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 7 सितंबर 2025 को समाप्त होगा।
भाद्रपद मास 2025 व्रत, पर्व, जयंती और उत्सव
10 अगस्त 2025 रविवार - इष्टि
12 अगस्त 2025 मंगलवार -
कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी
14 अगस्त 2025 बृहस्पतिवार -
बलराम जयन्ती
15 अगस्त 2025 शुक्रवार -
कृष्ण जन्माष्टमी
16 अगस्त 2025 शनिवार -
दही हाण्डी
17 अगस्त 2025 रविवार - सिंह संक्रान्ति
19 अगस्त 2025 मंगलवार -
अजा एकादशी
20 अगस्त 2025 बुधवार -
प्रदोष व्रत
22 अगस्त 2025 शुक्रवार -
पिठोरी अमावस्या, दर्श अमावस्या, अन्वाधान
23 अगस्त 2025 शनिवार - भाद्रपद अमावस्या
24 अगस्त 2025 रविवार - चन्द्र दर्शन
25 अगस्त 2025 सोमवार -
वराह जयन्ती
26 अगस्त 2025 मंगलवार -
हरतालिका तीज
27 अगस्त 2025 बुधवार -
गणेश चतुर्थी
28 अगस्त 2025 बृहस्पतिवार -
ऋषि पञ्चमी
30 अगस्त 2025 शनिवार -
ललिता सप्तमी
31 अगस्त 2025 रविवार - महालक्ष्मी व्रत आरम्भ, दूर्वा अष्टमी,
राधा अष्टमी
3 सितम्बर 2025 बुधवार - परिवर्तिनी एकादशी
4 सितम्बर 2025 बृहस्पतिवार -
वामन जयन्ती, अगस्त्य अर्घ्य
5 सितम्बर 2025 शुक्रवार -
प्रदोष व्रत
6 सितम्बर 2025 शनिवार - गणेश विसर्जन,
अनन्त चतुर्दशी
7 सितम्बर 2025 रविवार - पूर्णिमा श्राद्ध, चन्द्र ग्रहण *पूर्ण, भाद्रपद पूर्णिमा, अन्वाधान