Haanuman Bhajan
Subscribe BhaktiBharat YouTube Channel - Subscribe BhaktiBharat YouTube ChannelHanuman Chalisa - Hanuman ChalisaDownload APP Now - Download APP NowFollow Bhakti Bharat WhatsApp Channel - Follow Bhakti Bharat WhatsApp Channel

दादी के दरबार की, महिमा अपरम्पार: भजन (Dadi Ke Darbar Ki Mahima Aprampaar)


दादी के दरबार की, महिमा अपरम्पार: भजन
दादी के दरबार की,
महिमा अपरम्पार,
हरपल भक्तों के ऊपर,
माँ बरसे तेरा प्यार,
दादी कें दरबार की,
महिमा अपरम्पार ॥
बूढ़े बालक और नर नारी,
माँ के दर पे आते है,
खाली झोली लेकर आते,
भर भर झोली जाते है,
जो मांगो सो मिल जाए,
माँ देने को तैयार,
दादी कें दरबार की,
महिमा अपरम्पार ॥

सारे जग की ये सेठानी,
सब बच्चो की माता है,
देती है चुपचाप सभी को,
पता नहीं चल पाता है,
वो दोनों हाथ लुटाए,
पर भरा रहे भंडार,
दादी कें दरबार की,
महिमा अपरम्पार ॥

जिसके मन में श्रद्धा भक्ति,
मैया लाड़ लड़ाती है,
उसके खातिर बिना बुलाए,
दौड़ी दौड़ी आती है,
ऐसे प्रेमी का घर तो,
है मैया का परिवार,
दादी कें दरबार की,
महिमा अपरम्पार ॥

सच्चे मन से सुमिरन कर ले,
तेरी सुनाई कर लेगी,
मन की पीड़ा माँ से कह दे,
सारे संकट हर लेगी,
क्यों घबराता है ‘बिन्नू’,
तू आ जा माँ के द्वार,
दादी कें दरबार की,
महिमा अपरम्पार ॥

दादी के दरबार की,
महिमा अपरम्पार,
हरपल भक्तों के ऊपर,
माँ बरसे तेरा प्यार,
दादी कें दरबार की,
महिमा अपरम्पार ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Dadi Ke Darbar Ki Mahima Aprampaar in English

Dadi Ke Darbar Ki, Mahima Aprampaar, Har Paal Bhakton Ke Upar, Maa Barse Tera Pyar, Dadi Ke Darbar Ki, Mahima Aprampaar ॥
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanJeen Bhawani BhajanJeen Mata BhajanRajasthani BhajanKuldevi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की - माँ संतोषी भजन

मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की। जय जय संतोषी माता जय जय माँ॥

बेटा जो बुलाए माँ को आना चाहिए: भजन

मैया जी के चरणों मे ठिकाना चाहिए। बेटा जो बुलाए माँ को आना चाहिए॥

मैं तो झूम झूम नाचू रे आज, आज मैया घर आयी है: भजन

मैं तो झूम झूम नाचू रे आज, आज मैया घर आयी है, मैं तो माता के गुण गाऊं आज,आज मैया घर आयी है, मैं तो झूम झूम नाचूँ रे आज, आज मैया घर आयी है ॥

आज मोरे अंगना पधारो: भजन

आओ माँ भवानी आओ, आज मोरे अंगना पधारो, अंगना पधारो मोरे, अंगना पधारो, आओ मां भवानी आओ, आज मोरे अंगना पधारो ॥

सबकी भरती हैं माँ, यहाँ पर झोलियाँ - भजन

सबकी भरती हैं माँ, यहाँ पर झोलियाँ, सबकी भरती है, यहाँ पर झोलियाँ, सबकी भरती है मां, यहाँ पर झोलियाँ ॥

लाली लाली लाल चुनरियाँ: भजन

लाली लाली लाल चुनरियाँ, कैसे ना माँ को भाए, ये लाल चुनरियाँ नारी के, तीनो ही रूप सजाए, लाली लाली लाल चुनरियाँ, कैसे ना माँ को भाए ॥

प्राणो से भी प्यारा, दादी धाम तुम्हारा - भजन

प्राणो से भी प्यारा, दादी धाम तुम्हारा, दर्शन कर हो जाता, ये जीवन सफल हमारा, तूने सबको तारा, सबका जीवन संवारा,
तेरे बिन कौन दादी, हम भक्तों का सहारा ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Durga Chalisa - Durga Chalisa
Subscribe BhaktiBharat YouTube Channel - Subscribe BhaktiBharat YouTube Channel
×
Bhakti Bharat APP