रामलिंग स्वामीगल (Ramalinga Swamigal)


भक्तमाल: रामलिंग स्वामीगल
वास्तविक नाम - तिरुवरुतप्रकाश वल्लालर चिदम्बरम रामलिंगम
अन्य नाम - वल्लालर, रामलिंग स्वामीगल और रामलिंग आदिगल
गुरु - तिरुवल्लुवर
आराध्य - शिवजी, मुरुगन
जन्म – 5 अक्टूबर 1823
जन्म स्थान - मरुदुर, चिदम्बरम, तमिलनाडु
गायब - 30 जनवरी, 1874 (उम्र 50)
स्थान - मेट्टुकुप्पम, वडालूर, कुड्डालोर जिला, तमिलनाडु
वैवाहिक स्थिति: विवाहित
भाषा - तमिल, संस्कृत
पिता – चिन्नम्मई
माता - रामय्या पिल्लई
प्रसिद्ध - भारतीय आध्यात्मिक गुरु, ज्ञान सिद्ध
संत रामलिंग स्वामी, जिन्हें तमिलनाडु में 'वल्लालर' के नाम से जाना जाता है, 19वीं सदी की शुरुआत में एक संत कवि थे। एक प्रतिभाशाली और साथ ही एक प्रबुद्ध गुरु जिन्होंने प्रेम और करुणा को ईश्वर के प्रति मूलमंत्र के रूप में सिखाया। उन्होंने शास्त्रीय तमिल में ईश्वर के बारे में करीब 6000 गाने गाए हैं। रामलिंगा ने शाश्वत शक्ति के प्रतीक के रूप में जलते दीपक की लौ की पूजा करने की अवधारणा की वकालत की।

उन्होंने अपने समय का तमिल शैव साहित्य विशेषकर तिरुमुलर का तिरुमंतीरम पढ़ा। उन्होंने भक्ति और प्रेम के साथ भगवान शिव की स्तुति में गीत गाए। उनका सिद्धांत किसी भी रूप से परे बहुत सरल था। उन्होंने उपदेश दिया, कि अंतिम वास्तविकता 'ज्योति' है और सबके अंदर बैठी हुई भी एक ही 'ज्योति' है। उन्होंने अपने आस-पास के सभी लोगों के भीतर विराजमान दिव्यता के बारे में सच्चाई व्यक्त करने की पूरी कोशिश की।

30 जनवरी 1874 को, रामलिंगम ने कमरे में प्रवेश किया, खुद को अंदर बंद कर लिया और अपने अनुयायियों से इसे न खोलने के लिए कहा। उसके बाद वो अदृश्य होगये थे। संत रामलिंग स्वामी की याद में तमिलनाडु सरकार ने 17 अगस्त 2007 को डाक टिकट जारी किया था।
Ramalinga Swamigal - Read in English
Saint Ramalinga Swamy, known as 'Vallalar' in Tamil Nadu, was a saint poet of the early 19th century.
Bhakt Ramalinga Swamigal BhaktIndian Spiritual Guru BhaktGnana Siddhars BhaktVallalar BhaktTamil Shaiva Literature BhaktTirumantiram BhaktBhagwan Shiva Bhakt
अगर आपको यह भक्तमाल पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

वल्लभाचार्य

वल्लभाचार्य 16वीं सदी के एक संत थे जिन्हें हिंदू धर्म के वैष्णव संप्रदाय का संस्थापक माना जाता है। वह भारत को एक ध्वज के तहत एकजुट करने के अपने प्रयासों के लिए सबसे प्रसिद्ध हैं।

सत्य साईं बाबा

सत्य साईं बाबा एक भारतीय गुरु थे। चौदह वर्ष की आयु में उन्होंने दावा किया कि वह शिरडी साईं बाबा के अवतार थे और अपने भक्तों की सेवा करने के लिए अपना घर छोड़ दिया। उनका निवास प्रशांति निलयम आश्रम था, जो तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को समान रूप से आकर्षित करता है।

काडसिद्धेश्वर

श्री समर्थ मुप्पिन काडसिद्धेश्वर महाराज हिंदू दर्शन की नवनाथ परंपरा में एक गुरु थे। वह एक महान आध्यात्मिक विरासत - पीठम यानी सिद्धगिरि मठ के प्रमुख थे।

संत रामदास दंदरौआ धाम

संत रामदास जी महाराज का जन्म भिंड जिले के मदरोली गांव में एक धार्मिक चचोर सनाढ्य ब्राह्मण परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनमें सादगी, भक्ति और ईश्वर के प्रति अगाध प्रेम की गहरी भावना थी।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

बागेश्वर बाबा भारत के मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं। शास्त्रीजी छतरपुर के बागेश्वर धाम में कथा पाठ करते हैं। श्री धीरेन्द्र कृष्ण जी महाराज