श्याम प्यारे की है सरकार, हमें डर काहे को: भजन (Shyam Pyare Ki Hai Sarkar Hame Dar Kahe Ho)


श्याम प्यारे की है सरकार,
हमें डर काहे को,
काहे को डर काहे को,
नीले वाले की है सरकार,
हमें डर काहे को ॥
धन दौलत और माल खज़ाना,
मुझको श्याम ना चाहिए,
इस जीवन की एक ही इच्छा,
घर मेरे भी आइये,
अपनों श्याम धणी है सरकार,
हमें डर काहे को,
नीले वाले की है सरकार,
हमें डर काहे को ॥

जो भी सेवा बनी है हमसे,
उसको तुम स्वीकार करो,
दास तेरे दरबार खड़े हैम ,
सर पे दया का हाथ धरो,
बाबा सब पर लुटावे अपनों प्यार,
हमें डर काहे को
नीले वाले की है सरकार,
हमें डर काहे को ॥

सेठों का तू सेठ कहाये,
लखदातार कहता है,
द्वार पे जो भी रोता आये,
हँसता हँसता जाता है,
पल में दुखियों की सुनले पुकार,
हमें डर काहे को,
नीले वाले की है सरकार,
हमें डर काहे को ॥

जिसको मिली है श्याम चाकरी,
वही तो किस्मत वाला है,
पल में कष्ट मिटाये सबके,
यही वो खाटू वाला है,
‘राज’ कहता है बारम्बार,
हमें डर काहे को,
नीले वाले की है सरकार,
हमें डर काहे को ॥

श्याम प्यारे की है सरकार,
हमें डर काहे को,
काहे को डर काहे को,
नीले वाले की है सरकार,
हमें डर काहे को ॥
Shyam Pyare Ki Hai Sarkar Hame Dar Kahe Ho - Read in English
Shyam Pyare Ki Hai Sarakar, Hamen Dar Kahe Ko, Kahe Ko Dar Kahe Ko, Neele Vale Ki Hai Sarakar, Hamen Dar Kahe Ko ॥
Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

सांवेर की धरती - भजन

सांवेर की धरती हनुमत साजे, चले है इनकी मर्जी, सांवेर की धरती

बात छोटी है सर को हिला दीजिये - भजन

बात छोटी है सर को हिला दीजिये, पाँव अपना प्रभुजी धुला लीजिये, हम है अनपढ़ कोई भूल हो ही गयी

जरा चलके अयोध्या जी में देखों: भजन

जन्मभूमि पे मंदिर बनेगा, जिसके रखवाले बजरंगबली है, अंजनीलाल अपनी गदा से, पापियों को मिटाते मिलेंगे, जरा चलके अयोध्या जी में देखों, राम सरयू नहाते मिलेंगे ॥

जिन पर कृपा राम करे: भजन

राम नाम आधार जिन्हें, वो जल में राह बनाते हैं, जिन पर कृपा राम करें..

अवध में छाई खुशी की बेला: भजन

​अवध में छाई खुशी की बेला, लगा है, अवध पुरी में मेला । चौदह साल वन में बिताएं..