शम्भू शम्भू शम्भू बोल मना, जग का क्या पता - भजन (Shambhu Shambhu Shambhu Bol Mana Jag Ka Kya Pata)


शम्भो शम्भो शम्भो बोल मना,
जग का क्या पता,
शम्भू शम्भू शम्भू बोल मना,
जग का क्या पता,
शम्भू शम्भू शम्भू बोल मना,
जग का क्या पता,
जग तो है माया,
जन है खिलौना,
कण कण में है तेरा वास,
शम्भू शम्भू शम्भू बोल मना,
जग का क्या पता ॥
यदि काल है इस जग में,
महाकाल है मेरे बाबा,
यदि बंधन है इस जग में,
मोक्ष दाता है मेरे बाबा,
सृष्टि है इस जग की,
संचारक है मेरे बाबा,
विष है जो इस जग में,
विषधारी है मेरे बाबा,
ॐ के रंग में रंग दे जो सबको,
कहते है सब नमः शिवाय,
शम्भू शम्भू शम्भू बोल मना,
जग का क्या पता ॥

बड़ा भोला भोला भंडारी,
हर लेता है पीड़ा सारी,
उज्जयनी के हो तुम राजा,
विराजे संग माता गिरिजा,
रामेश्वर बोले शम्भू,
महाकालेश्वर बोले शम्भु,
काशी का कणकण बोले शम्भू,
शम्भू शम्भू बस शम्भू,
ओ कैलाशी हो अविनाशी,
भस्म रमाये दिन रात,
विष क्या है महादेव से पूछो,
देव से पूछो ना ये बात,
शम्भू शम्भू शम्भू बोल मना,
जग का क्या पता ॥

शम्भू शम्भू शम्भू बोल मना,
जग का क्या पता,
शिवाय शिव शिव बोल मना,
तन का क्या पता,
भोले भोले भोले बोल मना,
धन का क्या पता,
शम्भो शम्भो शम्भो बोल मना,
जग का क्या पता ॥
Shambhu Shambhu Shambhu Bol Mana Jag Ka Kya Pata - Read in English
Shambhu Shambhu Shambhu Bol Mana, Jag Ka Kya Pata, Shivay Shiv Shiv Bol Mana, Tan Kya Pata, Bhole Bhole Bhole Bol Mana, Dhan Ka Kya Pata, Shambhu Shambhu Shambhu Bol Mana, Jag Ka Kya Pata ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Mandir Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

असां तेरा लड़ फड़ेया माँ वैष्णो - भजन

ओ असां तेरा लड़ फड़िया (मां वैषणो), ओ रंग नाम वाला चढ़िया (मां वैषणो)..

हनुमान जी छोटो सो हमारो एक काम जी - भजन

हनुमान जी छोटो सो हमारो एक काम जी, सुन अंजनी के लाला मेरी बिगड़ी बना दे, बिगड़े हुए जी मेरे काम बना दे, हमने सुना है बड़ा नाम जी हनुमान जी छोटो ॥

इक दिन वो भोले भंडारी बन करके ब्रज की नारी - भजन

इक दिन वो भोले भंडारी बन करके ब्रज की नारी, ब्रज/वृंदावन में आ गए।

शीश गंग अर्धंग पार्वती - भजन

शीश गंग अर्धंग पार्वती सदा विराजत कैलासी। नंदी भृंगी नृत्य करत हैं, धरत ध्यान सुर सुखरासी॥

शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ - भजन

शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ। अंत काल को भवसागर में उसका बेडा पार हुआ॥