मुरली बजा के मोहना - भजन (Murli Bajake Mohana Kyon Karliya Kinara)


मुरली बजा के मोहना, क्यों कर लिया किनारा।
अपनों से हाय कैसा, व्यवहार है तुम्हारा॥
ढूंढा गली गली में, खोजा डगर डगर में।
मन में यही लगन है, दर्शन मिले दुबारा॥
॥ मुरली बजा के मोहना...॥

मधुबन तुम्ही बताओ, मोहन कहाँ गया है।
कैसे झुलस गया है, कोमल बदन तुम्हारा॥
॥ मुरली बजा के मोहना...॥

यमुना तुम्हीं बताओ, छलिया कहाँ गया है।
तूँ भी छलि गयी है, कहती है नील धारा॥
॥ मुरली बजा के मोहना...॥

दुनियां कहे दीवानी, मुझे पागल कहे जमाना।
पर तुमको भूल जाना, हमको नहीं गवांरा॥
॥ मुरली बजा के मोहना...॥

मुरली बजा के मोहना, क्यों कर लिया किनारा।
अपनों से हाय कैसा, व्यवहार है तुम्हारा॥
Murli Bajake Mohana Kyon Karliya Kinara - Read in English
Murli Baja Ke Mohana, Kyon Karliya Kinara । Apnon Se Haay Kaisa
Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanPhalguna BhajanIskcon BhajanShri Shyam BhajanMurli Mohan Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

सखी मेरी चुनर पे रंग गयो डाल - भजन

सखी मेरी चुनर पे रंग गयो डाल, यशोदा को लाल वो तो नन्द जी को लाल ॥

माँ शारदे कहाँ तू, वीणा बजा रही हैं - भजन

माँ शारदे कहाँ तू, वीणा बजा रही हैं, किस मंजु ज्ञान से तू...

माँ शारदे वंदना, हे शारदे माँ - भजन

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ।

सरस्वती अमृतवाणी

सुरमय वीणा धारिणी, सरस्वती कला निधान, पावन आशीष से करदे..

हे वीणा वादिनी सरस्वती, हंस वाहिनी - भजन

हे वीणा वादिनी सरस्वती, हंस वाहिनी सरस्वती, विद्या दायिनी सरस्वती...