मेरी विपदा टाल दो आकर: भजन (Meri Vipda Taal Do Aakar)


मेरी विपदा टाल दो आकर,
हे जग जननी माता ॥
तू वरदानी है,
आद भवानी है,
माँ तू वरदानी है,
आद भवानी है,
क्या में तेरा लाल नहीं हूँ,
क्या तू माँ नहीं मेरी,
फिर क्यों लगाई देरी,
तू ही कहदे है ये कैसा,
माँ बेटे का नाता,
शेरों वाली माता,
शेरों वाली माता ॥

में अज्ञानी हूँ,
मूरख प्राणी हूँ,
माँ में अज्ञानी हूँ,
मूरख प्राणी हूँ,
जिस पर भी तुमने,
ओ मेरी मैया,
दृष्टि दया की डाली,
उसकी मिटी कंगाली,
तेरे दर पे आकर प्राणी,
मुँह माँगा वर पाता,
मेहरो वाली माता,
हे जग जननी माता ॥

मात भवानी हो,
जग कल्याणी हो,
माँ मात भवानी हो,
जग कल्याणी हो,
लख्खा तेरे दर पे आया,
धूल चरण की पाने,
सोया भाग्य जगाने,
तेरी चौखट छोड़ के शर्मा,
और कहाँ अब जाता,
हे जग जननी माता ॥

मेरी विपदा टाल दो आकर,
हे जग जननी माता,
शेरों वाली माता,
मेहरो वाली माता ॥
Meri Vipda Taal Do Aakar - Read in English
Meri Vipda Taal Do Aakar, Hey Jag Janani Mata, Sheron Wali Mata ॥
Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanJeen Bhawani BhajanJeen Mata BhajanRajasthani BhajanKuldevi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

कौन लंका जला पाता - भजन

देख के सागर की लहरों को,वानर सब घबराये । कैसे होगा पार ये सागर, मन ही मन सकुचाये ॥

दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ: भजन

दुर्गा है मेरी माँ अम्बे है मेरी माँ, जय बोलो जय माता दी, जो भी दर पे आए, जय हो...

मेरी विपदा टाल दो आकर: भजन

मेरी विपदा टाल दो आकर, हे जग जननी माता, शेरों वाली माता, मेहरो वाली माता ॥

दादी इतनी किरपा करिये: भजन

दादी इतनी किरपा करिये, दर ते आवता रवा, मैं तो थारे दरबार से मांगता रहा ॥

बड़े मान से जमाना, माँ तुमको पूजता है: भजन

बड़े मान से जमाना, माँ तुमको पूजता है, तेरे नाम का तराना...