मैया जी घर आए: भजन (Maiya Ji Ghar Aaye)


मैया जी घर आए,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा,
धन्य हुई धरती सारी झूमा आसमा,
सोलह श्रृंगार कर आई देखो माँ,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा ॥ब्रम्हा करे सत्कार देखो मैया आई है,
विष्णु करे जयकार देखो मैया आई है,
भोले बाबा डम डम डम डम डमरू बजाए रे,
तीनो देव झूमे आज महिमा गाए रे,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा ॥

राम जी के मन के तार जपे मैया आई रे,
लक्ष्मण सजाये द्वार देखो मैया आई रे,
सीता जी ने मा अम्बा की चोकी सजाई रे,
अवध पुरी में आज खुशिया छाई रे,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा ॥

ओ करे दाऊ भी पुकार देखो मैया आई रे,
राधा करे सिंगार देखो मैया आई रे,
कान्हा जी ने मीठी मीठी बंसी बजाई रे,
ब्रज मंडल में मां की ममता छाई रे,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा ॥

खिले सूर्य की चमकार देखो मैया आई रे,
तारों का चमकता प्यार कहे मैया आई रे,
चंदा ने भी चांदनी को दी बधाई रे,
बादलों ने मल्हारी जमके गायी रे,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा ॥

कहे गंगा की जलधार देखो मैया आई रे,
यमुना कहे हर बार देखो मैया आई रे,
सारी नदियों में खुशी की लहर छाई रे,
झूम झूम आज सब ने दी बधाई रे,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा ॥

बहे खुशबू की बहार देखो मैया आई रे,
ओ झूमे में आज नर नार देखो मैया आई रे,
सिंह चढ़े आई मैया दो बधाई रे,
भेंट मैया की आज हमने गाई रे,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा ॥

मैया जी घर आए ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन
Maiya Ji Ghar Aaye - Read in English
Maiya Ji Ghar Aaye, Gaura Maa, Maa Sharda, Gaura Maa, Maa Sharda, Dhanya Hue Dharti Saari Jhuma Aasma, Solha Singar Kar Aae Dekho Maa, Gaura Maa, Maa Sharda, Gaura Maa, Maa Sharda ॥
Bhajan Mata Rani BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanGupt Navratri BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanAshtami BhajanMahalaya BhajanAmbe BhajanMaa Jagdambe BhajanMata Ki Bhajan Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

राम नाम को रटने वाले जरा सामने आओ - भजन

राम नाम को रटने वाले, जरा सामने आओ तुम, कौन हो तुम क्या नाम है तुम्हारा, इतना तो बतलाऊ तुम...

जय भोले शंकर जय गंगाधारी - भजन

जय भोले शंकर जय गंगाधारी, देवो के देवा हे महादेवा, भोले भंडारी चंदा के धारी, भोले भंडारी त्रिनेत्र धारी, देवो के देवा हे महादेवा,
जय भोलें शंकर जय गंगाधारी, देवो के देवा हे महादेवा ॥

गंगा किनारे चले जाणा - भजन

मिटदि है मूरत, जिन्दी ये वाणी है, गंगा किनारे चले जाणा, मुड़के फिर नहीं आणा..

रामा रामा ज़पने वाले: श्री हनुमान भजन

रामा रामा ज़पने वाले हे मारुती राह दिखाओ ना, ओ पवन पुत्र बलवीरा हमें अपना दर्श दिखाओ ना, रामा रामा ज़पने वाले हे मारुती राह दिखाओ ना ॥

मेरा श्याम खाटू वाला: श्री कृष्ण भजन

नैया चला रहा है मेरा श्याम खाटू वाला, मुझको बचा रहा है मेरा श्याम खाटू वाला ॥