माँ दिल के इतने करीब है तू: भजन (Maa Dil Ke Itne Kareeb Hai Tu)


माँ दिल के इतने करीब है तू,
जिधर भी देखूं नज़र तू आए,
जो आँखे बंद करके माँ मैं देखूं,
तू ही तू मैया नज़र है आए,
मां दिल के इतने करीब है तू,
जिधर भी देखूं नज़र तू आए ॥
कोई है राजा है कोई भिखारी,
ये कैसी लीला है माँ तुम्हारी,
किसी को तरसाए एक दाना,
कही पे भंडार तू लगाए,
मां दिल के इतने करीब है तू,
जिधर भी देखूं नज़र तू आए ॥

रोजाना दर पे लगे है मेले,
नसीब वाले तो जय माँ बोले,
कोई माँ लाया है तेरा चोला,
किसी की आँखों में नीर आए,
मां दिल के इतने करीब है तू,
जिधर भी देखूं नज़र तू आए ॥

कोई माँ सोने का हार लाया,
माँ कोई चांदी का छत्र लाया,
किसी ने चुनरी है माँ चढ़ाई,
कोई तो बदहाल दर पे आए,
मां दिल के इतने करीब है तू,
जिधर भी देखूं नज़र तू आए ॥

माँ दिल के इतने करीब है तू,
जिधर भी देखूं नज़र तू आए,
जो आँखे बंद करके माँ मैं देखूं,
तू ही तू मैया नज़र है आए,
मां दिल के इतने करीब है तू,
जिधर भी देखूं नज़र तू आए ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन
Maa Dil Ke Itne Kareeb Hai Tu - Read in English
Maan Dil Ke Itne Kareeb Hai Tu, Jidhar Bhi Dekhun Nazar Tu Aaye, Jo Aankhe Band Karke Maan Main Dekhoon, Tu Hi Tu Maiya Nazar Hai Aaye, Maan Dil Ke Itne Kareeb Hai Tu, Jidhar Bhi Dekhun Nazar Tu Aaye ॥
Bhajan Mata Rani BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanGupt Navratri BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanAshtami BhajanMahalaya BhajanAmbe BhajanMaa Jagdambe BhajanMata Ki Bhajan Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

मन में तो आवे भजन बनाऊं - भजन

मन में तो आवे भजन बनाऊं, भजन बना के बालासा, भजन बना के बालासा तुझको रिझाऊं..

बजरंगबली की शान बड़ी - भजन

बजरंगबली की शान बड़ी, अति सुंदर है हनुमानगढ़ी । श्री राम गरीब नवाज है, हनुमत कलयुग के राजा है

अम्बे चरण कमल है तेरे - भजन

अम्बे चरण कमल है तेरे, हम भौंरें हैं जनम जनम के, निसदिन देते फेरे

मुझे राधा रानी मेरा श्याम मिला दे

आज बिरज में होरी रे रसिया। होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया॥

आज बिरज में होरी रे रसिया: होली भजन

आज बिरज में होरी रे रसिया। होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया॥