जपते है राम की माला माला हनुमान - भजन (Japte Hai Ram Ki Mala Hanuman)


जपते है राम की माला माला,
राम दुलारे हनुमान ॥
दिन ना देखे रात ना देखे,
बस फेरे राम की माला,
राम रमाए ह्रदय बसाए,
राम रंग में तो खुद को रंग डाला,
चरणों में राम के ठिकाना, डाले,
बैठे है हनुमान,
जपतें है राम की माला माला,
राम दुलारे हनुमान ॥

राज ना चाहे पाट ना चाहे,
बस करना चाहे राम की सेवा,
ना सोना चांदी ना हीरे मोती,
भोग में चाहे मिठाई ना मेवा,
चाहते है राम की भक्ति, भक्ति,
अंजनी लाला हनुमान,
जपतें है राम की माला माला,
राम दुलारे हनुमान ॥

जहाँ कीर्तन प्रभु राम का,
वहाँ लगता है इनका तो डेरा,
जिसने राम को मन से ध्याया,
उनका काटा है भव का तो फेरा,
जो राम नाम को जपता, रटता,
जपतें है राम की माला माला,
राम दुलारे हनुमान ॥

राम के सारे काज बनाए,
राम ह्रदय से अपने लगाए,
राम के नाम का तिलक लगाया,
चोला राम के नाम का ओढ़ाए,
चन्दन ये राम के नाम का, घिसता,
राम का प्यारा हनुमान,
जपतें है राम की माला माला,
राम दुलारे हनुमान ॥

जपते है राम की माला माला,
राम दुलारे हनुमान ॥
Japte Hai Ram Ki Mala Hanuman - Read in English
Japte Hai Ram Ki Mala Mala, Ram Dulare Hanuman ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

कान्हा रोज रोज तुमको सजाता रहूँ - भजन

कान्हा रोज रोज तुमको सजाता रहूँ और मनाता रहूँ, पर भजन में कभी कुछ कमी हो नहीं ।

आज बिरज में होरी रे रसिया: होली भजन

आज बिरज में होरी रे रसिया। होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया॥

होली खेल रहे नंदलाल: होली भजन

होली खेल रहे नंदलाल वृंदावन कुञ्ज गलिन में। वृंदावन कुञ्ज गलिन में...

होली भजन: फाग खेलन बरसाने आये हैं, नटवर नंद किशोर

फाग खेलन बरसाने आये हैं, नटवर नंद किशोर । घेर लई सब गली रंगीली, छाय रही छबि छटा छबीली..