चदरिया झीनी रे झीनी - भजन (Chadariya Jhini Re Jhini)


दोहा:
कबीरा जब हम पैदा हुए,
जग हँसे हम रोये,
ऐसी करनी कर चलो,
हम हँसे जग रोये।चदरिया झीनी रे झीनी,
राम नाम रस भीनी,
चदरीया झीनी रे झीनी ॥

अष्ट कमल का चरखा बनाया,
पांच तत्व की पूनी,
नौ दस मास बुनन को लागे,
मूरख मैली किनी,
चदरीया झीनी रे झीनी,
राम नाम रस भीनी,
चदरीया झीनी रे झीनी ॥

जब मोरी चादर बन घर आई,
रंगरेज को दिनी,
ऐसा रंग रंगा रंगरे ने,
के लालो लाल कर दिनी,
चदरीया झीनी रे झीनी,
राम नाम रस भीनी,
चदरीया झीनी रे झीनी ॥

चादर ओढ़ शंका मत करियो,
ये दो दिन तुमको दिनी,
मूरख लोग भेद नहीं जाने,
दिन दिन मैली किनी,
चदरीया झीनी रे झीनी,
राम नाम रस भीनी,
चदरीया झीनी रे झीनी ॥

ध्रुव प्रहलाद सुदामा ने ओढ़ी,
शुकदेव ने निर्मल किनी,
दास कबीर ने ऐसी ओढ़ी,
ज्यो की त्यों धर दिनी,
चदरीया झीनी रे झीनी,
राम नाम रस भीनी,
चदरीया झीनी रे झीनी ॥

चदरीया झीनी रे झीनी,
राम नाम रस भीनी,
चदरीया झीनी रे झीनी ॥
Chadariya Jhini Re Jhini - Read in English
Chadariya Jhini Re Jhini, Ram Naam Ras Bhini, Chadariya Jhini Re Jhini ॥
Bhajan Guru BhajanGurudev BhajanGuru Purnima BhajanVyasa Purnima BhajanGuru Gyan BhajanInspirational BhajanMorning BhajanDainik BhajanDaily BhajanKabir BhajanKabir Vani BhajanArya Samaj BhajanKabir BhajanKabir Das BhajanAnup Jalota Bhajan

अन्य प्रसिद्ध चदरिया झीनी रे झीनी - भजन वीडियो

श्री तारासिंह डोडवे

स्वामी श्रीनिवासाचार्य जी - तबला वादक रामध्यान गुप्ता

कबीर कैफे

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

घर में पधारो गजानन जी - भजन

घर में पधारो गजाननजी, मेरे घर में पधारो, ग्रह प्रवेश के समय गाए जाने वाला पॉपुलर श्री गणेश भजन...

गणपति आज पधारो, श्री रामजी की धुन में - भजन

गणपति आज पधारो, श्री रामजी की धुन में। मोदक भोग लगाओ, श्री रामजी की धुन मे..

गणपति तेरे चरणों की, पग धूल जो मिल जाए: भजन

गणपति तेरे चरणों की, बप्पा तेरे चरणों की, पग धूल जो मिल जाए, सच कहता हूँ गणपति, तकदीर सम्भल जाए,
गणपति तेरें चरणों की ॥

गौरी के लाल तुमको, सादर नमन हमारा: भजन

गौरी के लाल तुमको, सादर नमन हमारा, गौरी के लाल तुमकों, सादर नमन हमारा, हर काम से मैं पहले, सुमिरण करूँ तुम्हारा, गौरी के लाल तुमकों, सादर नमन हमारा ॥

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे: भजन

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे, भोले बाबा जी की आँखों के तारे, प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना...