भजन: बृन्दावन का कृष्ण कन्हैया (Brindavan Ka Krishan Kanhaiya Sabki Aankhon Ka Tara)


बृन्दावन का कृष्ण कन्हैया
सब की आँखों का तारा
मन ही मन क्यों जले राधिका
मोहन तो है सब का प्यारा
॥ बृन्दावन का कृष्ण कन्हैया..॥
जमना तट पर नन्द का लाला
जब जब रास रचाये रे
तन मन डोले कान्हा ऐसी
बंसी मधुर बजाये रे
सुध-बुध भूली खड़ी गोपियाँ
जाने कैसा जादू डारा
॥ बृन्दावन का कृष्ण कन्हैया..॥

रंग सलोना ऐसा जैसे
छाई हो घट सावन की
ऐ री मैं तो हुई दीवानी
मनमोहन मन भावन की
तेरे कारण देख बाँवरे
छोड़ दिया मैं ने जग सारा

बृन्दावन का कृष्ण कन्हैया
सब की आँखों का तारा
मन ही मन क्यों जले राधिका
मोहन तो है सब का प्यारा
Brindavan Ka Krishan Kanhaiya Sabki Aankhon Ka Tara - Read in English
Brndaavan Ka Krshn Kanhaiya, Sab Kee Aankhon Ka Taara, Man Hee Man Kyon Jale Raadhika
Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLata Mangeshkar BhajanMohd Rafi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

भोग भजन: जीमो जीमो साँवरिया थे

उमा लहरी द्वारा श्री कृष्ण भजन - जीमो जीमो साँवरिया थे, आओ भोग लगाओ जी, बाँसुरिया की तान सुनाता..

हाथ जोड़ विनती करू तो सुनियो चित्त लगाये - विनती भजन

श्याम स्तुति ॥ हाथ जोड़ विनती करू तो सुनियो चित्त लगाये, दस आ गयो शरण में रखियो इसकी लाज...

घुमा दें मोरछड़ी: भजन

हीरा मोत्या जड़ी जड़ी, संकट काटे खड़ी खड़ी, मेरे सर पे बाबा, घुमा दे मोरछड़ी..

विनती: दीनानाथ मेरी बात, छानी कोणी तेरे से

दीनानाथ मेरी बात, छानी कोणी तेरे से, आँखड़ली चुराकर बाबा, जासी कठे मेरे से, खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गयो..

होली खेलन आयो श्याम, आज: होली भजन

होली खेलन आयो श्याम, आज याहि रंग में बोरो री ॥ कोरे-कोरे कलश मँगाओ..