बिगड़ी मेरी बना जा, ओ शेरोवाली माँ: भजन (Bigdi Meri Bana Ja O Sheronwali Maa)


बिगड़ी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ,
शेरोवाली माँ जोतावाली माँ,
पहाडोंवाली माँ झंडेयावाली माँ,
एक बार तू आजा ओ मेहरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ ॥
बागों से कलियाँ चुन चुन,
तेरा सुन्दर भवन सजाऊँ,
तारों जड़ी चुनरिया,
जयपुर से मैं तो लाऊँ,
अपनी झलक दिखा जा,
ओ शेरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ ॥

पान सुपारी ध्वजा नारियल,
तेरी भेंट चढ़ाऊँ,
हलवा छोले पूरी,
तेरा भोग मैं बनाऊं,
आकर भोग लगा जा,
ओ शेरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ ॥

‘चोखानी’ को तुम्हारी,
ममता की प्यास बाकी,
‘टोनी’ को अम्बे रानी,
इतनी सी आस बाकी,
आकर गले लगा जा,
ओ शेरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ ॥

बिगड़ी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ,
शेरोवाली माँ जोतावाली माँ,
पहाडोंवाली माँ झंडेयावाली माँ,
एक बार तू आजा ओ मेहरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन
Bigdi Meri Bana Ja O Sheronwali Maa - Read in English
Bigdi Meri Bana Ja, O Sherowali Maan, Sherowali Maan Jotawali Maan, Pahadonwali Maan Jhandeyawali Maan, Ek Baar Tu Aaja O Mehrowali Maan, Bigdi Meri Bana Ja, O Sherowali Maan ॥
Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanAshtami BhajanShyama Gauri BhajanAmbe Gauri BhajanDevi Mata Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

सतरंगी मेला है आयो - भजन

सतरंगी मेला है आयो,चालो श्याम दुअरिया, आयो मेलो है फागनियो खाटू चलो

मैं हूँ बाबा का सर्वेन्ट - भजन

कहो तो कोरे, कहो तो कोरे कागज पर, लिख दूं ये एग्रीमेंट, मैं हूँ बाबा का सर्वेंट, मैं हूँ बाबा का सर्वेंट

रंग बरसे भीगे हैं बृजबाला रंग बरसे - होली भजन

रंग बरसे भीगे हैं बृजबाला, रंग बरसे, ओ रंग बरसे भीगे हैं बृजबाला, रंग बरसे..

मोहे होली पे रंग दो लाल - होली भजन

मोहे होली पे रंग दो लाल, नंदलाल, तेरे रंग में रंगने तरस रही । मोपे खूब गुलाल डारो, अपने ही रंग में, ढाल डारो, नन्द बाबा को लाला ऐसो..

मोहे होरी में कर गयो तंग ये रसिया माने ना मेरी: होली भजन

मोहे होरी में कर गयो तंग ये रसिया माने ना मेरी, माने ना मेरी माने ना मेरी, मोहे होली में कर गयो तंग ॥