भोले की किरपा से हमरे, ठाठ निराले है - भजन (Bhole Ki Kripa Se Hamare Thaat Nirale Hai)


भोले की किरपा से हमरे,
ठाठ निराले है,
हम बाबा वाले है,
सुनो जी हम बाबा वाले है ॥
भोले के चलते भक्तों,
पहचान बनी है हमारी,
भोले का हाथ है सर पे,
जाने ये दुनिया सारी,
सेवा मिली हमें भोले जी की,
किस्मत वाले है,
हम बाबा वाले है,
सुनो जी हम बाबा वाले है ॥

भजनों को तेरे गा कर,
मैं तो मस्ती में रहता,
रस्ते में जो भी मिलता,
हर हर बम बम ही कहता,
कदम कदम पर बन जाते,
भोले रखवाले है,
हम बाबा वाले है,
सुनो जी हम बाबा वाले है ॥

भोले ने जो भी दिया है,
उसे व्यर्थ ना यूँ ही गंवाओ,
भोले की भक्ति करके,
थोड़ा सा कर्ज चुकाओ,
‘श्याम’ का सारा जीवन,
भोले तेरे हवाले है,
हम बाबा वाले है,
सुनो जी हम बाबा वाले है ॥

भोले की किरपा से हमरे,
ठाठ निराले है,
हम बाबा वाले है,
सुनो जी हम बाबा वाले है ॥
Bhole Ki Kripa Se Hamare Thaat Nirale Hai - Read in English
Bhole Ki Kripa Se Hamare, Thaath Nirale Hai, Hum Baba Wale Hai, Suno Ji Hum Baba Wale Hai ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

आज बिरज में होरी रे रसिया: होली भजन

आज बिरज में होरी रे रसिया। होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया॥

होली खेल रहे नंदलाल: होली भजन

होली खेल रहे नंदलाल वृंदावन कुञ्ज गलिन में। वृंदावन कुञ्ज गलिन में...

होली भजन: फाग खेलन बरसाने आये हैं, नटवर नंद किशोर

फाग खेलन बरसाने आये हैं, नटवर नंद किशोर । घेर लई सब गली रंगीली, छाय रही छबि छटा छबीली..

रंग बरसे लाल गुलाल, हो गुलाल: भजन

रंग बरसे लाल गुलाल, हो गुलाल, वृषभानलली के मन्दिर में, सब हो गए लालों लाल, राधा रानी के मन्दिर में ॥

मंगल गीत: हेरी सखी मंगल गावो री..

हेरी सखी मंगल गावो री, धरती अम्बर सजाओ री, चोख पुरावो, माटी रंगावो, आज मेरे पिया घर आवेंगे..