श्री कसबा गणपति मंदिर - Shri Kasba Ganpati Mandir
Feb 20, 2025 14:32 PM |
🕖 समय
| ♡ मुख्य आकर्षण | 📜 इतिहास | 📷 फोटो प्रदर्शनी | ✈ कैसे पहुचें | 🌍 गूगल मेप | 🖋 आपके विचार | 🔖 बारें में
मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
◉ महाराष्ट्र में सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक। |
◉ 1639 में शिवाजी महाराज और जीजाबाई द्वारा स्थापित। |
◉ पुणे शहर के मध्य में स्थित, पुणे के स्थानीय देवता। |
◉ यहाँ का प्रसिद्ध त्यौहार गणेश उत्सव है। |
भारत के एक छोटे से गाँव पुनावाड़ी का पुणे महानगर के रूप में विकसित होने का इतिहास अत्यधिक प्रभावशाली है। भिन्न-भिन्न समय काल में बनाए गए सुंदर मंदिरों में से अधिकांश को विभिन्न युद्धों में नष्ट कर दिया गया था।
सन् 1630 में रानी जीजाबाई भोंसले अपने 12 वर्ष के पुत्र शिवाजी को साथ लेकर पुणे पहुँची। युवा शिवाजी ने मावलों को मुगलों से मुक्त करने की कसम खाई थी। उसी समय, विनायक ठाकर के घर के पास भगवान गणेश की एक मूर्ति मिली, जो कि रानी जीजाबाई भोंसले के निवास स्थान के करीब ही रहते थे। जीजाबाई ने इसे एक शुभ क्षण के रूप में माना और तभी एक मंदिर का निर्माण प्रारंभ किया, जिसे आज प्रसिद्ध
श्री कसबा गणपति मंदिर के रूप में जाना जाता है। युवा शिवाजी ने इस शुभ क्षण के बाद
स्वराज्य साम्राज्य का निर्माण शुरू किया। शिवाजी महाराज किसी भी युद्ध में जाने से पहले यहाँ श्री गणेश का आशीर्वाद अवश्य लेते थे।
उसी समय से पुणे को भगवान गणेश के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इस मंदिर में श्री गणेश को ग्राम देवता के रूप में पूजा जाता है। पुणे शहर में रहने अथवा आने वाले हर व्यक्ति को मंदिर के दर्शन जरूर करना चाहिए, क्योंकि श्री गणपति ग्राम देवता होने के कारण यहाँ रहने वालों के
रक्षक देव भी हैं।
कसबा गणपति, पुणे के स्थानीय देवता होने के कारण, गणेश उत्सव के दौरान यहाँ के उत्सव मंडल को पहले भगवान गणेश की मूर्ति को नदी में विसर्जित करने का सौभाग्य प्राप्त है।
प्रचलित नाम: ग्रामदैवत श्री कसबा गणपती मंदिर
समय - Timings
दर्शन समय
6:00 AM - 12:00 PM, 4:00 PM - 10:00 PM
फोटो प्रदर्शनी - Photo Gallery
Photo in Full View

श्री कसबा गणपति मंदिर

श्री कसबा गणपति मंदिर

श्री कसबा गणपति मंदिर

श्री कसबा गणपति मंदिर
जानकारियां - Information
मंत्र
॥ श्री जयती गजानन प्रसन्न ॥
धाम
Maa GuriShri GaneshShri Vitthal Rukmini JiBhagwan DattatreyaShivling with Nandi
बुनियादी सेवाएं
Prasad, Water Coolar, Shoe Store, Washrooms, Parking, CCTV Security, Sitting Benches, Music System, Prasad Shop
संस्थापक
रानी जीजाबाई भोंसले
देख-रेख संस्था
श्री कसबा गणपति सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल
फोटोग्राफी
🚫 नहीं (मंदिर के अंदर तस्वीर लेना अ-नैतिक है जबकि कोई पूजा करने में व्यस्त है! कृपया मंदिर के नियमों और सुझावों का भी पालन करें।)
क्रमवद्ध - Timeline
1630
छत्रपति शिवाजी की माता जीजाबाई भोसले द्वारा स्थापित मंदिर।
1893
श्री कसबा गणपति सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की स्थापना।
कैसे पहुचें - How To Reach
पता 📧
159, Kasba Peth Rd, Durvankur Society, Phadke Haud, Kasba Peth Pune Maharashtra
सड़क/मार्ग 🚗
Ganesh Road >> Ramganesh Gadkari Path
हवा मार्ग ✈
Pune International Airport
निर्देशांक 🌐
18.519035°N, 73.857211°E
श्री कसबा गणपति मंदिर गूगल के मानचित्र पर
अगला मंदिर दर्शन - Next Darshan
अपने विचार यहाँ लिखें - Write Your Comment
अगर आपको यह मंदिर पसंद है, तो कृपया
शेयर,
लाइक या
कॉमेंट जरूर करें!
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस मंदिर को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें

* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।
** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।