बेसन के लड्डू गजानन श्री गणेश को अति प्रिय हैं, अतः इनका प्रयोग गणेशोत्सव के दौरान खूब होता है, आइए जानते हैं इन्हें बनाने की सरल विधि...
बेसन के लड्डू बनाने की विधि:
सबसे पहले एक भारी तली वाली कढ़ाई में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करते हैं। जब घी पिघल जाए तब घी में बेसन डाल कर मिला लेते हैं, और आंच को धीमा कर लेते हैं। बेसन को करछी की सहायता से लगातार चलाते रहते हैं। बेसन को २० से २५ मिनट भूनने के बाद बेसन का रंग बदलना शुरू हो जाता है। और जब बेसन में से, भुन जाने की सुगन्ध आने लगती है। अब बेसन में से घी निकलने लगता है तथा बेसन का रंग भी बदल कर सुनहरा जाता है। इससे पता लगता है कि बेसन अच्छी तरह भुन कर तैयार हो गया है।
बेसन को किसी अन्य बर्तन में निकाल लेते है और बेसन को ठंडा होने के लिए रख देते है। जब बेसन हल्का गर्म या गुनगुना हो तब बेसन में बूरा व इलाइची पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लेते हैं। और उसके बाद हाथों की सहायता से लड्डू बना कर तैयार कर लेते हैं। हाथ से लडडू बने के बाद उसपे एक काजू या पिस्ता का टुकड़ा लगा देते हैं। इस प्रकार भोग लगाने के लिए बेसन के लड्डू बन कर तैयार हो जाते हैं।
आवश्यक सामग्री:
बेसन, घी, बुरा या पिसी चीनी, इलाइची, काजू या पिस्ता
संबंधित अन्य नाम:
मगद के लड्डू
अगर आपको यह bhog-prasad पसंद है, तो कृपया
शेयर,
लाइक या
कॉमेंट जरूर करें!
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस bhog-prasad को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें

* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।
** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।